
रामपुर नगर पंचायत में हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताए -त्रिवेंद्र सिंह रावत
रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे, उन्होंने कहा कि इस कार्यालय के उद्घाटन से रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश को मजबूत और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।
भाजपा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह कार्यालय रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को और भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री शादाब शम्स ने रामपुर क्षेत्र के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि रामपुर क्षेत्र का विकास हो सके
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने कहा कि वे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति राज्य मंत्री शादाब शम्स रामपुर चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का स्वागत किया और उनके संबोधन को ध्यान से सुना।
भाजपा प्रत्याशी परवेज आलम ने कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में कलियर से प्रत्याशी रहे मुनीश सैनी,डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ,मुनेश सैनी ,राजपाल सिंह , जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीश गॉड , जिला मीडिया प्रभारी ,पंकज नंदा, सोहन सिंह राणा, अक्षय प्रताप सिंह,कदम सिंह, सौरभ गुप्ता,सुशील रावत, प्रतिभा चौहान, सुनीता गोस्वामी, अंजू चंदेल , गीता मलिक,ममता राणा, किरण वासुदेव, मिटुशी, संजय कश्यप, पंकज पाल,बृजमोहन धीमान ,संदीप पुरी, मच्छेंद्र सैनी,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
