
मानव सेवा ही परमो धर्म इसी उद्देश्य को लेकर रुड़की के मशहूर डॉक्टर एन डी अरोड़ा द्वारा निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन
एकदिवसीय निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
डॉक्टर चीमा क्लीनिक पथरी रेलवे स्टेशन पर रुड़की के मशहूर डॉक्टर एनडी अरोड़ा द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को एक निशुल्क जांच शिविर का आयोजन वर्षों से अपने क्लीनिक आवास विकास पर करते आ रहे हैं जहां पर सैकड़ो की संख्या में मरीज अपने रोगों के निशुल्क जांच कराते हैं इसी उद्देश्य से रविवार को पथरी रेलवे स्टेशन समीप डॉ चीमा के क्लीनिक पर एनडी अरोड़ा द्वारा एक निशुल्क जांच शिविर लगाया गया
डॉ एन ड़ी अरोड़ा ने कहा कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास रहता है कि वह इस कैंप के माध्यम से होने वाली बीमारियों की जांच करा सकते हैं
