मानव एकता दिवस पर नन्हेडा अनन्तपुर में रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्त संकलित

Spread the love

मानव एकता दिवस पर नन्हेडा अनन्तपुर में रक्तदान शिविर, 175 यूनिट रक्त संकलित

नन्हेडा अनन्तपुर, 24 अप्रैल 2026। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर नन्हेडा अनन्तपुर ब्रांच में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह दिवस युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में मनाया जाता है और वर्षभर चलने वाली सेवा गतिविधियों की शुरुआत का प्रतीक है।शिविर में उप चिकित्सालय रुड़की की ब्लड बैंक टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। इस दौरान कुल 175 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजन में स्वच्छता, सुरक्षा और सेवा-भाव का विशेष ध्यान रखा गया।निरंकारी मिशन द्वारा पिछले चार दशकों से रक्तदान की परंपरा निभाई जा रही है। अब तक देशभर में हजारों शिविरों के माध्यम से लाखों यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है।इस अवसर पर बाबा गुरबचन सिंह जी के मानवता, सद्भाव और नशामुक्त जीवन के संदेश को स्मरण किया गया। साथ ही बाबा हरदेव सिंह जी के “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” के प्रेरणादायक संदेश को दोहराते हुए सेवा भावना को जीवन का अभिन्न अंग बताया गया।


Spread the love