माँ बगलामुखी की कृपा पाने का अवसर, पूर्णाहुति में शामिल होने का मिलेगा सौभाग्य

Spread the love

रूडकी।हर्ष की रिपोर्ट

मां बगलामुखी की कृपा पाने का अवसर, पूर्णाहुति में शामिल होने का आमंत्रण

रुड़की में आध्यात्मिक ऊर्जा का महासंगम, आज होगा महायज्ञ का पूर्णाहुति समारोह

मां बगलामुखी की पावन जयंती एवं अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रुड़की स्थित विनायक कुंज में आयोजित पंचदिवसीय दिव्य महायज्ञ अब अपने समापन की ओर है। यह भव्य आयोजन 19 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 24 अप्रैल 2026 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
मां बगलामुखी, जिन्हें दशमहाविद्याओं में विशेष स्थान प्राप्त है, शक्ति, विजय और शत्रु बाधा निवारण की अधिष्ठात्री देवी मानी जाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि उनकी साधना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और साधक को आत्मबल, साहस एवं सफलता की प्राप्ति होती है। पीले वस्त्र एवं पीतांबर से अलंकृत मां बगलामुखी की उपासना विशेष रूप से संकटों से रक्षा और वाणी एवं बुद्धि पर नियंत्रण प्रदान करने वाली मानी जाती है।
विनायक कुंज स्थित मां बगलामुखी साधना कुटी में आयोजित इस महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार, तांत्रिक विधि एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और जनकल्याण की कामना की।
आयोजन के षष्ठम दिवस, 24 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों की ओर से समस्त भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर मां बगलामुखी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।
स्थान: मां बगलामुखी साधना कुटी, विनायक कुंज, रुड़की, जिला हरिद्वार


Spread the love