महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा ने मेधावी छात्रा हार्दिका बेदी को किया सम्मानित

Spread the love

रुड़की हर्ष।उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्ष पूजा नंदा ने दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर छात्रा हार्दिका बेदी को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में उन्होंने पंकज नंदा, परीक्षित सचदेव और समीर गांधी के साथ हार्दिका के निवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र पहनाकर व मिष्ठान देकर सम्मान किया।
पूजा नंदा ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। हार्दिका की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उपस्थित अतिथियों ने भी हार्दिका की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस मौके पर हार्दिका के माता-पिता गीता बेदी और इंद्रपाल बेदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। हार्दिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।


Spread the love