
रूडकी। मे आज महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में रोटरी क्लब रुड़की एवं नवं सृजन साहित्यिक संस्था द्वारा एक संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होकर शाम के 3:00 बजे तक चला । इस दौरान रक्त दान शिविर में 35 रक्तदान वीरों ने अपना रक्तदान किया। शिविर में आरोग्यम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की एक टीम द्वारा

सफल रक्तदान शिविर रहा तथा इसके लिए सैनी धर्मशाला के अध्यक्ष समय सिंह सैनी का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने इस कार्य हेतु निःशुल्क धर्मशाला को उपलब्ध कराया तथा साफ सफाई एवं आगंतुकों के पानी आदि पीने की व्यवस्था कराई। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ,सचिव वीरेंद्र जैन कोषाध्यक्ष राजेश चंद्र और शिविर संयोजक डॉ. संजीव कुमार सैनी उपस्थित रहे। नवसृजन साहित्यिक संस्था की ओर से अध्यक्ष डॉ. श्रीमती शालिनी जोशी पंत ,महासचिव किसलय क्रांतिकारी, कोषाध्यक्ष पंकज त्यागी असीम , अनिल अमरोहवी जी,नवीन शरण निश्चल तथा संस्था के वरिष्ठ समन्वयक सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब की ओर से सभी आगंतुकों के खाने की शानदार व्यवस्था भी की गई
