मंगलौर सदाशिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आजोयन किया गया

Spread the love

देश भर में कांवड़ यात्रा के इस महापर्व में सदाशिव कांवड़ सेवा संघ द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आजोयन किया गया। हरिद्वार से जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए मंगलौर गुड़ मंडी में लगातार तीन दिवसीय (18 जुलाई से 20 जुलाई तक) विशाल भंडारे का आयोजन सदाशिव कांवड़ सेवा संघ के द्वारा किया गया। प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक कई हज़ार भोले भक्तो को सुबह से शाम तक अविरत नास्ता, भोजन एवं सांयकाल में सूक्ष्म जलपान कराया जाता है। भंडारे का आयोजनकर्ताओं द्वारा शिव भक्तों के आराम करने, मोबाइल फोन चार्ज करने एवं उनके भोजन की उचित एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था की जाती है।
भंडारे के आयोजक गौरव विजेंद्र द्वारा बताया गया कि ईश्वर की भक्ति के सभी के तरीके भिन्न हो सकते है, लेकिन श्रद्धा एवं आस्था सभी की एक ही है। ईश्वर कृपा से आने वाले वर्षों में भी यह भंडारा इसी प्रकार वृहद स्तर पर आयोजित होता रहेगा। इस भंडारे का आयोजन एवं सम्पूर्ण व्यवस्थाएं गौरव विजेंद्र (आर्किटेक्ट एंड बिल्डर), राजीव शर्मा, मितांशु रोड,अंकुश गुप्ता,मास्टर सुधीर सैनी, इंजी०दीपांशु सैनी,इंजी०वासुदेव सैनी, इंजी०ऋषभ सैनी, अध्ययन सैनी आदि के द्वारा की जाती है।


Spread the love