भारत सरकार व प्रदेश सरकार के आहवान पर विधालय में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।

Spread the love

हरिद्वार/ खानपुर। मे विधालय के स्वयंसेवियों ने भारत सरकार व प्रदेश सरकार के आहवान पर एक घण्टे के लिये विधालय में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। साथ ही रक्तदान दिवस के एक यूनिट रक्त से एक नही बल्कि चार व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है। उक्त विचार राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुऐ प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि एक रक्त यूनिट से ब्लड सेपरेटर कम्पोनैन्ट द्वारा क्रायोप्रेसी पीटेट, प्लाज्मा, आर0बी0सी0 तथा प्लेटलेट्स पृथक कर ली जाती है। आवश्यकतानुसार इनका प्रयोग किया जाता है। रक्तदान के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों को ‘‘स्वैच्छिक रक्तदान प्रेरक’’ के रूप में तैयार किया गया है। स्वयंसेवी मानसी ने कहा कि आयु 18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अन्तराल पर वर्ष में चार बार स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। उसका हीमोग्लोबीन 12.5 ग्राम तथा वजन 45 कि0ग्रा0 से कम न हो। तन्नू ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है, ऐसी मिथ्या धारणा को दूर किया जाना चाहिए।
उपप्रधानाचार्य सुरेशचन्द कवटियाल तथा बलराम गुप्ता ने भी विचार व्यक्त करते हुये कहा कि जिस प्रकार एक निर्धारित अवधि में मशीनरी द्वारा संचालित उपकरणों-वाहनों की सर्विस कराकर उनका पिकअप बढ़ जाता है। ठीक उसी प्रकार रक्तदान करने से शरीर मंे स्फूर्ति आ जाती हैं। स्वंयसेवियों द्वारा ’’स्वैच्छिक-रक्तदान जागरूकता‘‘ रैली भी निकाली गयी। प्राची, सानिया, पायल, वन्शु, महक, खुशबु, रौनक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर लवीसना, काजल, अनुशा, महक, साक्षी, द्वारा रक्तदान संबंधी पोस्टर बनाकर अन्य स्वयंसेवियों को प्रोत्साहित किया गया। मानसी पंवार, नयना, लक्ष्मी, रौनक, वसुन्धरा, अन्नू, पायल ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रक्तदान पर प्रकाश डाला। निबन्ध प्रतियोगिता में लवीसना, साक्षी, अनुशा, लवी, सोनम, शाहिन, सानिया, अनुप्रिया, विशाखा गोयल, लक्ष्मी, हिमांशी, पायल ने हिस्सा लिया।


Spread the love