प्रेस क्लब रुड़की रजि. के कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया

Spread the love

रुड़की।
15 अगस्त को देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में प्रेस क्लब रुड़की रजि. के कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया।
79वें स्वतंत्रता दिवस के सफर पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष बबलू सैनी ने कहा कि आजादी के इस पर्व को मनाने के लिए अपनी स्वतंत्रता और वीर बलिदानियों के शौर्य के महत्व को समझना चाहिए। सन 1947 को आज ही के दिन भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी पाई थी, इस आजादी में हमारे पूर्वजों/बलिदानियों ने अनगिनत बलिदान दिया था। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू सैनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया, तत्पश्चात राष्ट्रगान गीत गाकर वंदे मातरम, भारत माता की जय, के नारे लगाए गए। बाद में सभी पत्रकार बंधुओ को मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बबलू सैनी, पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष महेश मिश्रा एड., महासचिव अनिल सैनी, कोषाध्यक्ष संदीप पोहिवाल, सचिव हर्ष हसीन, निदेशक टीना शर्मा, मदन श्रीवास्तव, अविनाश कश्यप, गौरव वत्स, अखिलेश गुप्ता, सुमित सैनी, अभिषेक शर्मा, अश्वनी उपाध्याय, अनिल कश्यप, आसिफ खान, शिवम कश्यप आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love