
हरिद्वार हर्ष।नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर मंे जूनियर डिवीजन के एन0सी0सी0 कैडेट्स की भर्ती हेतु दक्षता परीक्षा 84 यू0के0 बटालियन एन0सी0सी0 रूड़की के कमान अधिकारी कर्नल आर0 रमेश के निर्देशानुसार 84 यू0के0 बटालियन रूड़की से आये नायाब सुबेदार दलीप सिंह, हवलदार देवेन्द्र सिंह व हवलदार राजेश कुमार ने ए0एन0ओ0 डॉ0 पारस कुमार के सहयोग से सम्पन्न करायी गयी। भर्ती में कुल -33 छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें से 14 छात्राओं का चयन किया गया। छात्राओं का चयन शारिरिक व लिखित परीक्षा के द्वारा किया गया।
इस मौके पर कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि एन0सी0सी0 राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाती है। नायाब सुबेदार दलीप सिंह ने कहा कि एन0सी0सी0 के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता हैं। हवलदार देवेन्द्र सिंह व हवलदार राजेश कुमार ने कहा कि एन0सी0सी0 के द्वारा बच्चों के अन्दर साम्प्रदायिक सद्भावना, एकता, अखंडता व आपसी भाई चारे की भावना पैदा होती हैं।
इस अवसर पर संध्या, निशा, विशांशी, अन्नु, खुशी, स्वाति, विपाशा, आरती, विशाखा, रितू, सलोनी, सिमरन, छवि, शगुन, शिवानी, आयुषी, वसुन्धरा, स्वाति, प्रिया, स्वीटी, वंशिका, चादँनी, राधिका, शानू देवी, पूजा, प्रेमणा, सानिया, अंजली, निधी, मानसी, सोनिया, आरती, नेहा, निशा आदि छात्राओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया गया। प्रधानाचार्य ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये उनकी सराहना की।
