
जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है समाजसेविका नीलम चौधरी
बढ़ती ठंड लगातार उन लोगों को परेशान करती है जो बेघर और बेसहारा है उनके लिए ठंड का मौसम हजार समस्याएं लेकर आता है इस मौसम बुजुर्ग और बच्चों को ठंड का शिकार होना पड़ता है कहते हैं जब परेशानी आती है तो उसका हल भी निकल जाता है लगातार स्वयंसेवी संस्थाएं ठंड के मौसम में गर्म कपड़े कंबल आदि वितरण करने के लिए निकल पड़ते हैं और जो भी जरूरतमंद दिखाई पड़ता है उसको गर्म कपड़े कंबल स्वेटर आदि वितरित किए जाते हैं आज रुड़की मे रेलवे रोड गणेश चौक पर समाजसेवी नीलम चौधरी संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज सेवा ट्रस्ट के द्वारा जरूरतमंद गरीबों को कंबल वितरित किए गए इस मौके पर मौजूद अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे जिन्होंने नीलम चौधरी के साथ मिलकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया नीलम चौधरी ने कहा मुझे सेवा करना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद पसंद है और मैं चाहती हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करूं आज जो गरीब लोग हैं सड़कों पर पड़े हैं जिनका कोई सहारा नहीं उनके लिए एक छोटी सी मदद करने की कोशिश की है और आगे भी इसी तरह के कार्य मेरे द्वारा किए जाएंगे
नीलम चौधरी ने कहा गरीब व असहाय की मदद करने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हैं। संसार में सबसे श्रेष्ठ प्राणी मानव ही दुखी होगा, तो इससे बुरी बात क्या हो सकती है। हर सामर्थ्य व्यक्ति को गरीब व असहाय की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
इस मौके पर मौजूद आचार्य पंडित रमेश सेमवाल रविंद्र बंसल अशोक चौधरी सतीश चौधरी विजय चौधरी सत्येंद्र चौधरी अर्जुन सिंह मोनू जलवीर रीता शर्मा सुभाष बंसल पिंकी आकांक्षा ज्योति प्रवीण शर्मा आकाश शर्मा अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे
