नवरात्रि में करेंगे ये उपाय होंगी हर मनोकामना पूर्ण वर्षा माता

Spread the love

रूडकी हर्ष।विचित्र महादेव सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माता की विशेष पूजा
रूडकी । नवरात्रि के पावन अवसर पर विचित्र महादेव सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन मंदिर की मुख्य पुजारन वर्षा माता ने ब्रह्मचारिणी महामाई की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
इस अवसर पर वर्षा माता ने कहा कि नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि यदि श्रद्धालु विधि-विधान से संकल्प लेकर माता की पूजा करते हैं, तो मां ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल गूंज उठा।
पुजारन वर्षा माता ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वे नवरात्रि के इन पावन दिनों में श्रद्धा और विश्वास के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करें, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और सभी कष्ट दूर हों।

वर्षा माता ने भक्तजनों को जानकारी देते हुए बताया कि
नवरात्रि विशेष: ब्रह्मचारिणी माता का चोला कैसा हो और पूजा विधि
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विशेष महत्व होता है। यह स्वरूप तप, त्याग और साधना का प्रतीक माना जाता है। भक्त इस दिन माता को प्रसन्न करने के लिए विशेष विधि से पूजा-अर्चना करते हैं।
कैसा होना चाहिए ब्रह्मचारिणी माता का चोला
मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय माना गया है। इसलिए इस दिन माता को सफेद या हल्के पीले रंग का चोला अर्पित करना शुभ होता है। सफेद वस्त्र पवित्रता, शांति और तपस्या का प्रतीक हैं। चोला स्वच्छ और नया होना चाहिए, जिसे श्रद्धा के साथ माता को अर्पित किया जाए।
पूजा की विधि
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान को साफ करें। इसके बाद माता की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
मां को गंगाजल से शुद्ध करें
सफेद फूल अर्पित करें
अक्षत, रोली और चंदन चढ़ाएं
मिश्री, दूध और शक्कर का भोग लगाएं
धूप-दीप जलाकर आरती करें
पूजा के दौरान “ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः” मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। यदि भक्त सच्चे मन से संकल्प लेकर पूजा करते हैं, तो मां ब्रह्मचारिणी प्रसन्न होकर जीवन में सुख, शांति और हर मनोकामना पूर्ण करती है


Spread the love