
रुड़की।आज बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी सत्यवती वर्मा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन रामनगर स्थित नई कचहरी के सामने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह और प्रत्याशी सत्यवती वर्मा, संजीव वर्मा, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा कि बहन सत्यवती वर्मा को रुड़की नगर निगम क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा इस बार बसपा का मेयर रुड़की में बनने जा रहा है। चुनावी कार्यालय उद्घाटन में बहुजन समाजवादी पार्टी, भारती किसान यूनियन सहित हर वर्ग के लोगों सहित महिलाओं की भारी भीड़ रही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सत्यवती वर्मा के समर्थन में वोट करने की जनता से अपील की।
चुनावी कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा ने कहा कि जब वह घर घर जाकर लोगो से वोट मांग रही है तो उन्हें क्षेत्र में हर वर्ग के लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने ने कहा कि उन्हें काफी बड़ा अनुभव है और वह नगर निगम बोर्ड को बखूबी अच्छी तरह चला सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो नगर निगम में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक एडवोकेट भी है और उन्हें कानून की सभी जानकारी है। बसपा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बसपा प्रत्याशी सत्यवती वर्मा को हर क्षेत्र के लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बसपा का एक-एक कार्यकर्ता बहन सत्यवती वर्मा को वोट बढ़-चढ़कर डालेगा। समाजसेवी योगेश कुमार ने कहा कि बहन सत्यवती वर्मा को जीताकर रुड़की नगर निगम का मेयर बनाना है। इस अवसर पर भारी संख्या में बसपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ मौजूद रही।
