
रविवार को ज़िला किसान कांग्रेस कमेटी रुड़की ग्रामीण हरिद्वार द्वारा कश्यप धर्मशाला रुड़की में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें किसान कांग्रेस कमेटी के ज़िलाध्यक्ष चौ सेठपाल परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसानों को परेशान करने का काम रही हैं लेकिन किसान कांग्रेस कमेटी लगातार किसानों के हक की बात को उठाने का काम कर रही है और किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी इसी दौरान ज़िलाध्यक्ष द्वारा श्रवण गिरी गोस्वामी को रुड़की महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया । श्रवण गिरी गोस्वामी ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एक साथ मिलजुल कर किसान कांग्रेस को मज़बूत करेंगे और किसानों का किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे इस मौक़े पर पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ नेता दिनेश सुंद्रियाल, इंटक अध्यक्ष बिट्टू शर्मा, विशाल शर्मा, वरिष्ठ नेता भूषण त्यागी, कृष्ण गोपाल शर्मा, उम्मेद गाजी, कमलेश कुमार, दीपक चौहान, मकसूद हसन, रिजवान अहमद भूरा भाई,एडवोकेट जसविंदर, यूनुस अंसारी,विजय शर्मा,मोनू, मोहन बिष्ट,कुलदीप धीमान, हरीश परमार,सचिन सोनकर, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
