उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् की जनपदीय शाखा के बी0 एस0 एम0 इण्टर कालेज, रूड़की में निर्विरोध चुनाव में डॉ0 दीपक शर्मा को जिला अध्यक्ष,चुना गया

Spread the love

रूड़की! उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् की जनपदीय शाखा के बी0 एस0 एम0 इण्टर कालेज, रूड़की में निर्विरोध चुनाव में डॉ0 दीपक शर्मा को जिला अध्यक्ष, अरविन्द शर्मा को जिला मंत्री तथा पूर्व से कोषाध्यक्ष चले आ रहे ओमसिंह सैनी को पुनः कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद् के प्रान्तीय संरक्षक आलोक कुमार गोयल ने पीठासीन अधिकारी तथा प्रांतीय महामंत्री अवधेश कुमार कौशिक ने पर्यवेक्षक की भूमिका अदा की।
पीठासीन अधिकारी आलोक कुमार गोयल के अनुसार संरक्षक मंडल में डॉ0 घनश्याम गुप्ता , डॉ0 प्रधान विजय कुमार, समय सिंह सैनी, सुदेश अरोड़ा तथा मार्गदर्शक मंडल में मनोज सैनी, ओ0 पी0 गोनियाल, सत्यपाल सिंह, हितेश गुप्ता, बिजेन्द्र सैनी, चन्द्र प्रभा गुलेरिया, शालिनी सिंह,संजय गर्ग, डॉ0 अशोक शर्मा आर्य को सम्मिलित किया गया।
अनिल कुमार शर्मा, मीनाक्षी शर्मा (दोनो उपाध्यक्ष), जयप्रकाश, पुष्पा रानी (दोनो संयुक्त मंत्री), सुनील कुमार कटारिया (जिला प्रवक्ता), कैप्टन अजय कौशिक (जिला मीडिया प्रभारी) , राजेश आर्य (उप कोषाध्यक्ष), आर्यवृत्त चौधरी, राजेन्द्र सिंह वर्मा, विराज सिंह, अरूण कुमार, सतीश पाल सिंह, रीनू सैनी, डॉ0 लक्ष्मी, जे0 पी0 सिंह, भारती अग्रवाल, ज्योत्सना (सभी को संगठन मंत्री) चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य मंडल में जितेन्द्र कुमार नेगी, योगेन्द्र कुमार चौहान, प्रदीप कुमार चौहान, रवि सैनी, राजेश कुमार, संजय आर्य, बलराम गुप्ता, सारिका चौहान, सतीश कुमार सैनी, अजय कुमार, राजीव कुमार, सुनिता, दीपिका सैनी, एकता, प्रदीप कुमार, ऋषिपाल सैनी, सरिता तोमर, सतप्रकाश आदि को सर्वसम्मति से शामिल किया गया हैं।


Spread the love