स्वयंसेवी छात्राओं ने नशा मुक्त समाज जनजागरूकता रैली निकाली।

Spread the love

हरिद्वार।नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिगृहित ग्राम हस्तमौली में चलाये जा रहे विशेष शिविर कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने ’’ नशा मुक्त उत्तराखण्ड – संस्कार युक्त उत्तराखण्ड अभियान ‘‘ अन्तर्गत कैम्प कमाण्डर अरिता के नेतृत्व में नशा मुक्त समाज जनजागरूकता रैली निकाली।
टोली नायिका मुस्कान के नेतृत्व में सदस्यों अलका, प्रियॉशी, साक्षी, दीपिका, प्रीति, नेहा ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को सचेत किया।
कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव ने बौद्धिक सत्र के दौरान छात्राओं को व्यक्तित्व निर्माण संबंधित आत्मविश्वासी, अनुशासित, धैर्यवान, दयालु, उत्साही, द्वढ़-निश्चयी, आशावान, सहनशील, संयमी, दूरदर्शी, सच्चरित्र व प्रसन्नचित आदि कौशलों को सिखाया। प्रियॉशी, दीपाली, नन्दनी, श्वेता, ज्योति, प्रियंका, नीशू, राजिया, शगुन, अरिता द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
आज की दैनिक गतिविधियों का कुशल सम्पादन यमुना हाऊस टोली नायक राजिया, सदस्यों वंशिका, राधिका, शिवानी, खुशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशाल कुमार, ओमपाल, बृजपाल, राजेश, अमित कुमार, नैना, शिखा, काजल, मुस्कान, साक्षी, अलका, प्रीति, नीशु, मीनू, वर्षा, रीता, ज्योति, मानसी, आंकाक्षा, प्राची, शगुन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love