
खानपुर विधानसभा में ओबीसी मोर्चा के सामाजिक सम्मेलन का आयोजन, भाजपा सरकार है सर्व समाज की हितेषी -सतपाल सैनी
रूडकी।विधान सभा खानपुर के लंढोरा मंडल के अंतर्गत टोड़ा कल्याण पुर में आयोजित “सामाजिक सम्मेलन “में बतौर मुख्य वक्ता सम्मानित प्रदेश मंत्री भरत लाल उत्तराखंडी के साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सतपाल सैनी रहे कार्यक्रम में , सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिक, जन प्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे , मंडल अध्यक्ष रवि राणा ने भाजपा द्वारा ओबीसी समाज के लिए चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, और आने वाले चुनाव में भाजपा की निश्चित जीत के बारे में बताया,सम्मानित मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा मोहित गिरी की अध्यक्षता महामंत्री विकास चौधरी और अनिल सैनी के संयुक्त संचालन तथा सचिन सैनी , मदन पाल उमाकांत सैनी के संयोजन में चले सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सतपाल सैनी द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों की लोक कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार सहित सम्मानित उपस्तिथि के सम्मुख रखा गया।और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और करवाने की अपील की। इस अवसर पर सम्मानित मंडल अध्यक्ष भाजपा रवि राणा, मनोज राणा , सुनीता कुमाई , नंदा एरी आदि उपस्तिथ रहे।
