
रूडकी हर्ष।केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो के प्रांगण में आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा की ओर से वृक्षारोपण किया गया। शाखा प्रबंधक अनिल कुमार उप प्रबंधक अमित ढींगरा, मौहम्मद इमरान, एन के कटारिया, प्रकाश रौतेला तथा केंद्रीय विद्यालय दो के प्राचार्य अरविंद कुमार शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं ने विभिन्न किस्म के पौधों को विद्यालय प्रांगण में लगाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने यूनियन बैंक के इस अभियान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाने चाहिएं क्योंकि वृक्षारोपण से न केवल हरियाली भर्ती है अपितु वातावरण भी शुद्ध होता है शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने आश्वस्त किया कि यूनियन बैंक निरंतर प्रकृति के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम चलाता रहेगा। विद्यालय की ओर से बिपिन कुमार पांडे, तृप्ता शर्मा,शीतल राणा,सोनू कुमार, समोद कुमार आदि के साथ सानिध्य, दीपांशु, हसन रजा खान, एवं मोहित सैनी आदि – छात्र छात्राएं भी इस अभियान में शामिल हुए।
