
नमो ऐप संयोजकों की बैठक का आयोजन
रूडकी। आज भाजपा जिला कार्यालय पर नमो ऐप संयोजकों की एक बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम में पहुंचे नमो ऐप विभाग के प्रदेश संयोजक अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा के लोकसभा चुनाव हेतु बनाए जा रहे घोषणा पत्र में नमो ऐप के माध्यम से आम लोगों से सुझाव मांगे गये हैं नमो ऐप के जिला संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण निश्चित ही लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी, नमो ऐप के लोकसभा संयोजक सुशील रावत ने बताया कि हम सभी को नमो ऐप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने हैं जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित ही भाजपा की जीत हो जिला सहसंयोजक राजन गोयल ने बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारीयो से कहा कि सभी को नमो ऐप के माध्यम से भाजपा की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है, इस अवसर परज़िला मिडिया प्रभारी पंकज नंदा, कुणाल सचदेवा, अजय कुमार तथा नमो ऐप के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
