नई दिल्ली में IBEA व नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन, रुड़की के वैद्य टेक वल्लभ हुए सम्मानित

Spread the love

नई दिल्ली में IBEA व नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का आयोजन, रुड़की के वैद्य टेक वल्लभ हुए सम्मानित

रूडकी हर्ष।देशभर के उद्यमियों व समाजसेवियों ने लिया भाग
रुड़की। नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस एंड एजुकेशन अवॉर्ड्स 2026 (IBEA) एवं नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 (NEA) समारोह में रुड़की के प्रसिद्ध वैद्य टेक वल्लभ को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में देशभर से आए उद्यमियों, शिक्षाविदों, डॉक्टरों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रुड़की लौटने पर वैद्य टेक वल्लभ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन कितेस्कराफत प्रोडक्शयंस LLP द्वारा किया गया, जिसमें व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कार्य, नवाचार और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना तथा 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
वैद्य टेक वल्लभ ने बताया कि कार्यक्रम में नाइजर, चाड, कैमरून और टोगो सहित कई देशों के राजदूतों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। उन्होंने कहा कि इस मंच पर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन में देश और प्रदेश से आए उद्यमियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे आपसी संवाद और नए अवसरों के द्वार खुले। वैद्य टेक वल्लभ ने इस सम्मान को रुड़की क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में भी वे समाज सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखेंगे।


Spread the love