त्याग और तपस्या से होती है ईश्वर की प्राप्ति आचार्य कथावाचक राज वृंदावनी

Spread the love

त्याग और तपस्या से होती है ईश्वर की प्राप्ति आचार्य कथावाचक राज वृंदावनी

हरिद्वार भगवानपुर हर्ष।धर्मनगरी हरिद्वार भगवानपुर विधानसभा के गांव अमरपुर में श्रीमद् भागवत कथा का विशाल आयोजन किया गया कथा में ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा कथा का रसपान ग्रहण किया कथा का आयोजन कल्याणी चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के द्वारा आयोजित किया गया ट्रस्ट की स्थापना 14 अक्टूबर को की गई थी तभी से लगातार ट्रस्ट द्वारा मानव कल्याण कार्य किये जा रहे हैं संस्था द्वारा गांव में ही गायत्री मंदिर निर्माण कार्य को भी लगातार गति देने का काम किया जा रहा है ट्रस्ट द्वारा जानकारी देते हुए बताया की अगले वर्ष भी भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा और भक्तों को भव्य गायत्री मंदिर के दर्शन भी होंगे कथा व्यास राज वृंदावन के श्री मुख से कथा का गुणगान किया गया व्यास ने कहा हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए नित्य भगवान का सुमिरन करना चाहिए माता-पिता और मानव सेवा के लिए अपने जीवन को सदैव समर्पित रखना चाहिए तभी हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं भगवान की भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है विशाल संगीत में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन मैं अनेक समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने-अपने विचारों को भी रखा वही कथा का रसपान ग्रहण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने दर्शन उपरांत अपने विचारों को रखा और कहा इस पुनीत कार्य में मुझे आने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ मैं सभी कमेटी के पदाधिकारी का हृदय से धन्यवाद करता हूं और जो कमेटी द्वारा मुझे जानकारी दी गई है मंदिर का सौंदर्य करण करण और रास्ते का निर्माण करना जल्दी इस कार्य को पूरा किया जाएगा ताकि ग्राम वासियों को मंदिर में आने जाने मे कोई भी परेशानी ना हो ट्रस्ट के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगला कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर खुशबूपुर के आश्रम में होने जा रहा है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार लगातार ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है साथा ही मानव कल्याण हेतु कार्यक्रम में पहुंचे चौधरी सुभाष नंबरदार समाजसेवी रोहतास आर्य अशोक कुमार अंकित राजेश सतीश रघुवंशी राहुल ओमवीर जफर सूफी यासमीन राजू दिल्ली सतीश रमोला लोकेश कश्यप ऋतिक आर्य नीतू कुंज सोनू कश्यप आदि मौजूद रहे और ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी ने आए भक्तजनों का हृदय से स्वागत किया


Spread the love