उदय सिंह पुंडीर की धर्मपत्नी श्रीमती रिंकल पुंडीर ने कहा जन सेवा के लिए चुनाव मैदान में है

Spread the love

ढंडेरा। ढंडेरा नगर पंचायत से चेयरमैन पद के कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह पुंडीर की धर्मपत्नी रिंकल पुंडीर ने कहा कि जनता भरपूर प्यार और समर्थन हमें मिल रहा है। चुनाव तो आज हैं, हम सालों से लोगों की सेवा करते आ रहें। जनता हमें जानती है। हम सदा लोगों के बीच रहकर ही कार्य करते आये हैं। रिंकल पुंडीर ने आगे कहा कि यदि जनता ने हमें सेवा करने का मौका दिया तो हम क्षेत्र के विकास में जी जान लगा देंगे। रिंकल पुंडीर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि 23 जनवरी को हाथ के पंजे पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनायें।


Spread the love