हरिद्वार में LPG सिलेंडरों का बढ़ता बैकलॉग, अतिरिक्त आपूर्ति के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Spread the love

हरिद्वार में LPG सिलेंडरों का बढ़ता बैकलॉग, अतिरिक्त आपूर्ति के लिए भेजा गया प्रस्ताव
हरिद्वार, 21 अप्रैल 2026
जनपद हरिद्वार में संचालित गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने मंडल एलपीजी बिक्री प्रमुख, इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को पत्र भेजकर अतिरिक्त एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 तक जनपद की आईओसीएल गैस एजेंसियों में बैकलॉग 44,245 और बीपीसीएल गैस एजेंसियों में 14,416 सिलेंडरों तक पहुंच गया है। यह संख्या दैनिक आपूर्ति से काफी अधिक है। लगातार बढ़ती बुकिंग के कारण बैकलॉग और बढ़ता जा रहा है, जबकि मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि इस स्थिति से उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसियों के बैकलॉग की सूची भेजते हुए अतिरिक्त एलपीजी आपूर्ति की मांग की है, ताकि लंबित बुकिंग के आधार पर उपभोक्ताओं को जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें।


Spread the love