
हरिद्वार।आज चौधरी चरण सिंह घाट पर जाट महासभा चुनाव संपन्न कराए गए
जिसमें निर्विरोध धर्मेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, नरेश बालियान महामंत्री व योगेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष चुना गया।
सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी ने समाज के सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
श्री जाट महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा की जिस प्रकार समाज के लोगों ने मुझे दोबारा चुनकर अपना भरोसा जताया है मैं उसी प्रकार समाज हित की मैं अपनी पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करता रहूंगा। और बहुत जल्द चौधरी चरण सिंह की 11 फुट की प्रतिमा को स्थापित भी किया जाएगा।जाट समाज हमेशा देश हित के लिए अग्रणी श्रेणी में खड़ा रहता है जाट समाज के ही कई युवाओ ने देश के लिए अनेकों मेडल जीतकर हमेशा हमारी कौम ओर देश को गौरांवित किया है अब हमारे समाज को एक नई सोच और एक नई ऊर्जा ओर युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा समाज की उन्नति के लिए समाज को एकजुट करने के लिए और समाज को ताकतवर बनाने के लिए कहीं ठोस कदम उठाने पड़ेंगे हमारे समाज को अपनी ताकत को समझना होगा।
पूरे जिले में समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाई जाएगी। समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थिति:- पविन्दर सिंह बल,डीके ,डॉक्टर धीरज चौधरी, विनोद मालिक,शुखबीर सिंह दिलशह, राजीव देशवाल, राहुल बालियान, सुदेश चौधरी, राजबीर सिंह मालिक, निरंजन मलिक सुभाष मलिक , कुशलवीर चौधरी, डॉ जसवीर सिंह, डॉ धर्मेंद्र बालियान, डॉ देवेंद्र मलिक, सत कुमार बाहदरपुर, सतीश मलिक, नरेंद्र सिंह, ओमपाल राठी, बिजेन्दर चौधरी, प्रभुराम खेरवा, विनोद तोमर,नरेंद्र मालिक,सुखबीर सिंह आदि सैकड़ो समाज के लोग उपस्थित रहे।
