संतों के आशीर्वाद से दमकेगा उदय सिंह पुंडीर का भविष्य

Spread the love

“उदय सिंह पुंडीर का विचार: संतों के साथ जुड़े रहकर पापों से मुक्ति पाएं”

“संतों के आशीर्वाद से दमकेगा उदय सिंह पुंडीर का भविष्य”

रूडकी हर्ष।खानपुर विधानसभा क्षेत्र की ढंडेरा नगर पंचायत में धार्मिक और सामाजिक समरसता का एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय सिंह पुंडीर के निवास स्थान पर संतों का आगमन हुआ इस अवसर पर हरिद्वार और बरेली से पधारे संत-महात्माओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो गया इस मौके पर संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार और आशीर्वचनों के माध्यम से उदय सिंह पुंडीर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संतों ने कहा कि समाजसेवा और सनातन परंपराओं का पालन करने वाले व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं, और ऐसे लोगों को सदैव धर्म और समाज का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
उदय सिंह पुंडीर ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए संतों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। उन्होंने संतों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें पगड़ी व गले में पटका पहनाकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर उदय सिंह पुंडीर ने कहा,
“यह मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ। मैं हमेशा समाजसेवा और सनातन संस्कृति के मार्ग पर चलने का प्रयास करता रहूंगा। संतों का आशीर्वाद ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है, और मैं क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहूंगा।”
इस दौरा मौजूद लोगो ने । संतों के प्रवचनों को सुना और धार्मिक वातावरण का लाभ उठाया।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और सेवा भावना को भी मजबूत करने का संदेश देकर कार्यक्रम में धर्म जागृति और युवा पीढ़ी को लेकर विशेष चर्चा बनी रही संतों ने अपने वचनों में कहा कि सनातन धर्म वासुदेव कुटुंबकम के पद चोन पर चलता है सारा विश्व हमारा है सनातन हमें जीने की कला सिखाता है बड़ों का आदर और छोटों का सम्मान यही सनातन की पहचान
इस मौके पर मौजूद वर्षा माता गिरी भैरव मंदिर जूना अखाड़ा हरिद्वार से रामानंदपुरी महाराज बरेली पीलीभीत से आनंद अखाड़ा से जगपाल गिरी बरेली से महावीर गिरी महाराज एवं अन्य संत महापुरुष उपस्थित रहे


Spread the love