रूडकी हर्ष।आम नागरिक मंच दल द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर डीएम को भेजा पत्र
पिछले कुछ सालों से रुड़की शहर अपने सौंदर्य को मानो भूलता जा रहा है शहर में लगातार भीड़ बढ़ती वहीं कुछ लोग अवैध होर्डिंग पोस्टर शहर की दीवारों पर चिपका कर जगह-जगह प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं देखा जाए तो शहर के मुख्य चौराहों और कॉलोनियों में लगातार दीवारों पर शहर के मुख्य चौराहों पर पोस्टर चिपकाने का कार्य जोरों शोरों पर किया जा रहा है इसी संबंध में समाजसेवी संस्था ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा इस मौके पर आम नागरिक मंच दल के अध्यक्ष मास्टर दीपक कुमार लाखवान ने अपने साथियों के साथ रुड़की नगर आयुक्त को शहर में अवैध होर्डिंग और पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की मास्टर दीपक कुमार ने बताया की डाक के द्वारा हरिद्वार माननीय जिलाधिकारी को भी एक पत्र देकर जानकारी दी गई थी जिसका जवाब डीएम कार्यालय से दिया गया है मास्टर दीपक कुमार लाखवान ने अवगत कराया कि जो भी अवैध तरीके से सरकारी गैर सरकारी दीवारों पर पोस्टर और होर्डिंग लगाने का काम करेंगे उन पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी


