विधि-विधान से सम्पन्न हुआ पावन होलिका दहन समारोह।श्री योगी सागर नाथ

Spread the love

सिद्ध पीठ श्री गोरखनाथ से होलिका दहन को लेकर विशेष जानकारी जारी मंदिर पीतादेश्वर श्री योगी सागर नाथ महाराज

रूडकी। हर्ष गोरखपुर। सिद्ध पीठ श्री गोरखनाथ के पीठाधीश्वर श्री योगी सागर नाथ ने होलिका दहन के अवसर पर समस्त सनातन धर्मावलंबियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। तिथियां के अनुसार सोमवार को रात्रि 8:00 बजे होलिका दहन विधिवत रूप से किया जाएगा
उन्होंने बताया कि ग्रहण काल का प्रभाव रहने के कारण श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
पीठाधीश्वर श्री योगी सागर नाथ के अनुसार, ग्रहण लगने के बावजूद होलिका दहन रात्रि 8:30 बजे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रहण काल में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए श्रद्धालु निर्धारित समय पर ही होलिका दहन करें और शास्त्रीय परंपराओं का पालन करें।
उन्होंने आगे बताया कि अगले दिन, बुधवार प्रातः काल शुभ मुहूर्त में फाग एवं गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया जाएगा। ग्रहण के कारण शुभ कार्यों को दस पक्ष तक स्थगित रखने की परंपरा का भी उल्लेख किया गया है, किंतु होलिका दहन निर्धारित समयानुसार ही किया जाएगा।
पीठाधीश्वर ने सभी सनातनियों से अपील की कि वे धार्मिक मर्यादाओं और शास्त्र सम्मत नियमों का पालन करते हुए पर्व को श्रद्धा, उल्लास और संयम के साथ मनाएं। मंदिर के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय और दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके।


Spread the love