
रूडकी।आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को राजकीय सिंचाई उद्योगशाला कर्मचारी ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में सिंचाई कार्यशाला के मंदिर के प्रांगण में भगवान श्री विश्वकर्मा महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा की पूजा आचार्य श्री ने बड़े विधि विधान एवं मंत्रों के द्वारा संपन्न कराया गया ट्रेड यूनियन के मंत्री अरविंद राजपूत ने बताया कि यह पूजा सिंचाई कार्यशाला रुड़की के अधिशासी अभियंता,श्री किंशुक गोयल एवं स्थापना खंड रुड़की के अधिशासी अभियंता श्री मनोज कुमार जी ने संयुक्त रूप से कराई अधिशासी अभियंता किंशुक गोल ने भगवान श्री विश्वकर्मा से सभी कारीगरों कर्मचारियों एवं अधिकारियों की कुशलता के लिए प्रार्थना की राजपूत ने बताया कि विश्वकर्मा जन्मोत्सव पूरे भारतवर्ष में इंजीनियरों और कारीगरों द्वारा मनाया जाता है क्योंकि इस दिन दिव्य वास्तुकार भगवान श्री विश्वकर्मा जी का अवतरण हुआ था और उन्होंने ब्रह्मा जी के साथ मिलकर ब्रह्मांड की रचना की थी इस दिन लोग अपने कार्य स्थलों पर औजारों और मशीनों की पूजा करते हैं अपने व्यापार में सफलता और कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाओ से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं यह दिन शिल्प कौशल नवाचार और श्रमिक वर्ग के योगदान का उत्सव है कहा जाता है कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी के द्वारा ही श्रीलंका का निर्माण माता पार्वती जी की जिद पर भगवान शंकर जी ने कराया था जिसको रावण के पिताजी ने दक्षिणा स्वरूप मांग लिया था इसी पर माता पार्वती ने उनको श्राप दिया था कि तुमने मेरी बहुमूल्य चीज को छल से ले लिया है इस लंका में कोई दीपक जलाने वाला भी शेष नहीं बचेगा और यह श्राप फलीभूत हुआ
पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा भंडारे के प्रसाद का भी आयोजन सिंचाई कार्यशाला रुड़की के अधिशासी अभियंता किंशुक गोयल जी द्वारा किया गया सभी ने भंडारे का प्रसाद लिया
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता किंशुक गोयल, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, सहा.अभि. डीगा राम सैनी,जू. ई. प्रियंका सैनी,अरविंद राजपूत,प्रदीप चौहान, जू. इं. दीक्षा नेगी जू. इं.विभा सैनी,निरंजन कुमार,सुनील कुमार अग्रवाल, सहा.अभि.जितेंद्र रावत, जू. ई.मनोज कुमार, सतीश कुमार राजीव रावत, आशीष सैनी, पुष्यक अग्रवाल, हरिशंकर उपाध्याय,राजेंद्र कुमार,मुकुल पाल, विवेक पुंडीर, मनोज कुमार सैनी आदि बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे l
