
मां बगलामुखी शक्ति केंद्र हरिद्वार में दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया तंत्र आचार्य संदीप अघोर
माँ बगलामुखी शक्ति केंद्र, हरिद्वार में दिव्य दीक्षा कार्यक्रम संपन्न हरिद्वार। माँ बगलामुखी शक्ति केंद्र में एक भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशेष दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तंत्र आचार्य संदीप घोर ने जानकारी देते हुए बताया इस कार्यक्रम में दस महाविद्याओं से संबंधित साधनाओं का प्रादन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साधक और भक्त सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तंत्र आचार्य संदीप अघोर महाराज द्वारा भक्तों को दीक्षा प्रदान की आचार्य संदीप घोर महाराज ने दीक्षा के दौरान साधनाओं की गहराई, नियम तथा आध्यात्मिक ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गुरु दीक्षा का बड़ा महत्व है गुरु और शिष्य का रिश्ता सबसे बड़ा होता है इस संबंध में।दीक्षा प्राप्त करने आए भक्तों ने इसे जीवन का एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव बताया और कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें साधना की नई दिशा प्रदान की है।माँ बगलामुखी शक्ति केंद्र द्वारा ऐसे कार्यक्रम समय–समय पर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य भक्तों को सनातन एवं वैदिक साधनाओं की सही पद्धति से अवगत कराना है।कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना और आशीर्वचन के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया
