
मथुरा।धर्मनगरी में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस (क्रिसमस) के अवसर पर चर्च में बच्चों ने मसीह गीत रंगारंग कार्यक्रम कर यीशु मसीह को याद किया। उत्साह, उमंग और हर्ष के साथ क्रिसमस की तैयारी की इस के साथ चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं की गईं। लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। क्राइस्ट चर्च के मुख्य पादरी रेव. डॉ0 फादर दयाल एम लाल ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए ही बड़ा ही खुशियां का दिन है जो प्रभु यीशु ने हम सब को चुना हम सब प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं प्रभु यीशु ने अपना इकलौता बेटा यीशु मसीह को जमीन पर भेजा जब हम सब गुनाहों मै घिरे हुए थे
क्रिसमस के दिन शनिवार को प्रात: दस बजे क्रिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रेव्ह डॉक्टर फादर दयाल एम लाल ने क्रिसमस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब यीशु मसीह के जीवन पर हम नजर डालते हैं तो पाते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के गरीब और बेसहारा लोगों के लिए अर्पित कर दिया। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस को पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस मौके पर क्रिस्ट चर्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये इस मौके पर एक दूसरे ने क्रिसमस की बधाई दी जोंथन पॉल ग्रीन पास्टर रिफाइनरी मैथमेटिक्स चर्च ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन के माध्यम से संदेश दिया कि ईश्वर हमेशा हमारे साथ रहते हैं।
चर्च में क्रिसमस कैरोल सिंगिंग गीतों का कम्पटीशन का आयोजन भी बड़ी धूमधाम से किया गया, जिसमे श्री विन्सेट पॉल एवं मिसेज़ शालिनी लाल ने जज की भूमिका बहुत सुन्दर तरह से पूर्ण की. प्रतियोगिता में ग्रुप सॉन्ग, युगल गीत को प्रस्तुत किया गया. कैरोल सिंगिंग प्रतिभागियों को जज मि. विन्सेट पॉल एवं मिसेज़ शालिनी लाल ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया.
क्रिस्ट चर्च कैंट में रेव्ह फादर दयाल एम. लाल के निर्देशन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा क्रिसमस हमें नफरत त्याग कर मानवता के प्रति अगाध प्रेम का संदेश देता है। इस मौके डॉ. कुसुम दयाल, मिस. किरन के. लाल, मिस. दीपशिखा दयाल, मि. नीरज लाल, मि. एम. एस. राव, मि. नितिन जौहरी, मिसेज़ सुधा राव, मिसेज़ रीतू जौहरी, मि. रतन मसीह, रोजन मसीह, मि. सेमुअल ग्रीन, प्रदीप मसीह, एंगिल राव, लक्की मसीह, अनुराधा रावत, जेसमीन मसीह,फिलिंग्सन मसीह, मिस. इतिशा मसीह, एलीन मसीह, आदि अनेकों लोग शामिल रहे
