
रूडकी हर्ष।गुरूवार का दिन उत्तराखंड के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा आज के दिन ही देहरादून को राज्य की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन मिली है ट्रेन को लेकर प्रदेश वासियों में खुशी का माहौल है गुरुवार को 1:30 बजे ट्रेन रुड़की स्टेशन पर पहुंची जहां पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेता गणों ने पुष्प वर्षा करके वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्वागत किया सुबह से ही रुड़की रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था स्टेशन पर रंगारंग कार्यक्रम किये गये यात्रियों ने भी कार्यक्रम का लुफ्त उठाया समाजसेवी एडवोकेट पंडित आशीष शर्मा ने कहां की आमतौर पर हमे दिल्ली से देहरादून जाने में 5-6 घंटे लग ही जाते हैं. लेकिन वंदे भारत के लॉन्च होने के बाद लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी. आज उत्तराखंड को राज्य की पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है. जो दिल्ली से देहरादून का सफर 4 घंटे 20 मिनट में पूरा करेगी. इस दौरान रस्ते में 6 स्टॉपेज भी पड़ेंगे. पंडित आशीष शर्मा ने कहा मोदी सरकार लगातार देश की तरक्की और खुशहाली के लिए नित नए कार्य कर रही है जिसका सीधा सीधा फायदा हर एक आमजन को मिल रहा है आशीष ने कहा मेरा मानना है कि भविष्य में पहाड़ों पर भी ट्रेन जाएगी
