
पहाड़ी व्यंजनों का साथ चखने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इंटक जिला अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर के निवास स्थान ढंडेरा
रूडकी हर्ष।आज ढंडेरा स्थित इंटक जिला कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शिरकत की और पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आसपास के लोगों ने पहाड़ी व्यंजन का स्वाद चखा हरीश रावत ने कहा
पहाड़ी व्यंजन हमारी संस्कृति और परंपरा को दर्शाती है और हमें अपने पहाड़ की याद दिलाती है हमारे पूर्वजों द्वारा दी गई ये सौगात सेहत और स्वस्थ रहने मे भी कारगर है पहाड़ी व्यंजन माँ के हाथ के बने व्यंजन झंगुरे की खीर, मंडुवे की रोटी, भट के डुबुके, ओर चटनी पारंपरिक खाना आज भी हम नहीं भूले है। इनके अलावा गहत की दाल, चैसोणी, बाड़ी, कंडाली और फागु का साग और रायता भी प्रमुख व्यंजन हैं। पहाड़ी व्यंजन स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सभी लाभकारी हैं।
इसी एक छोटी सी कोशिश को लेकर आज लोगों से मुलाकात भी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और पहाड़ी व्यंजन के बारे में लोगों को अवगत भी कराया गया जिन लोगों ने पहाड़ी व्यंजन पहली बार खाया वह तारीफ किए बिना रुके नहीं अपने क्षेत्र के तमाम भारतीय सेना से सेवानिवृत और तमाम पहाड़ी भाषी भाई और बहनों ने पहाड़ी व्यंजन का भरपूर आनंद लिया उन्होंने अपने संबोधन में कहा हम सब को मिलकर अपनी परंपरा और संस्कृति को आगे लेकर आए ताकि पहाड़ी व्यंजन देश और दुनिया में लोगों तक पहुंच सके
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह पुंडीर ने कहा की पहाड़ में पैदा होने वाले हर एक फल सब्जी की गुणवत्ता सर्वश्रेष्ठ है चाहे पहाड़ में पैदा होने वाला खीर हो पहाड़ी ककड़ी अरबी के पत्ते बिच्छू पट्टी गेत की दाल चूर्ण का आता आलू की थीचूरणी आलन आदि पहाड़ी व्यंजन हमारी सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं आज का कार्यक्रम सफल बनाने के लिए भारी वर्षा के बावजूद भी लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है उदय सिंह पुंडीर ने कार्यक्रम में आए सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और कहां के आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आपके सहयोग से क्षेत्र में होते रहेंगे इस मौके पर प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, सचिन चौधरी, वीरेंद्र रावत, मेला राम प्रजापति, हेमेंद्र चौधरी, पंकज सैनी, अरविंद राजपूत, नरेंद्र, प्रदीप बुडाकोटी, बलवंत सिंह रावत, रमेशचंद्र सिंह, विनोद खंतवाल, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, देवेश शर्मा, दीपक, रितु कंडियाल, दीपक लखवान, आशा मधवाल, विजय शर्मा, सेठपाल परमार, प्रदीप चौहान, जोनी, सुनील शर्मा, मास्टर दीपक कुमार लाखवान विजय शर्मा नासिर परवेज, शेखर चौधरी, प्रवेश कुमार, सुनील अग्रवाल, निरंजन कुमार, हरिशंकर उपाध्याय, मुकेश सैनी, ललित पंत, सावंत, सरदार सिंह, अंकुर शर्मा, ओमसिंह, पंडित सतीश कोठारी, राजवीर सिंह, हर्ष राणा आदि लोग उपस्थित रहे।
