
पहलगाम में हुई दुखद घटना को लेकर शहीद स्मारक वट वृक्ष पर नन्द विहार के लोगों ने कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कवि किसलय क्रांतिकारी के नेतृत्व में नन्द विहार, मंगल विहार, श्यामनगर, सरस्वती विहार के महिला, पुरुषों और बच्चों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्र सरकार से आग्रह किया कि आतंकवादियों को फांसी पर लटकाया जाए और पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। 2 मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। सैकड़ों की संख्या में लोग शहीद स्मारक वट वृक्ष पर एकत्रित हुए और आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है, हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया। इस अवसर पर के.पी सिंह सैनी, रोमा सैनी, किसलय कुमार, श्रीमती इंदु सैनी, दुर्गा सैनी, विराट सैनी, श्रीमती सुदेश ,मोना सैनी, मोहित सैनी,मधु सैनी, शिखा सैनी, सुधीर सैनी, गौरव कुमार, विजय कुमार, मास्टर रविन्द्र कुमार, मास्टर सुशील कुमार, योगाचार्य रामकुमार, दिनेश एडवोकेट, अनंत भाटिया, वाशु सैनी, पुष्पेंद्र सैनी, काव्य कांबोज, सचिन शर्मा, नीटू कुमार,रविन्द्र सैनी आदि उपस्थित रहे
