
हरिद्वार हर्ष।नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर मे इण्टरमीडिऐट परीक्षा में सोनिया ने 84.8 प्रतिशत तथा हाईस्कूल परीक्षा में शुभम सैनी ने 89.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप किया।
प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इण्टरमीडिऐट में खुशी ने 83.41 अंक प्राप्त कर कालेज में दूसरा तथा विशाखा गोयल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि हाईस्कूल में दीक्षित खुण्डियान ने 88.4 प्रतिशत तथा आकाश सैनी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.49 प्रतिशत तथा इण्टर का परीक्षाफल 83.98 प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा जबकि विज्ञान वर्ग का 97.10 प्रतिशत व मानविकी वर्ग का 78.92 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा इसी तरह से बच्चे अपने कार्य का निर्वाह करते रहे ताकि आने वाले समय में वह अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें शिक्षा हमारा हक ही नहीं बल्कि अधिकार भी है अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करें और संस्कार भी शिक्षा के साथ साथ दें
