नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर केंद्रीय विद्यालय 2 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा

Spread the love

नई शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर
केंद्रीय विद्यालय 2 में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

रूडकी हर्ष।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तीसरी वर्षगांठ पर आज केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय दो के प्राचार्य अरविंद कुमार ने की तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस को केंद्रीय विद्यालय 1 के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट तथा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के प्राचार्य महेंद्र सिंह ने संबोधित किया । आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती माध्यमिक विद्यालय के प्रतिनिधि के तौर पर विनीत राठी भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस उपस्थित रहे ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय 2 के प्राचार्य अरविंद कुमार ने की । उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी शिक्षा नीति के अनुरूप प्रवेश आयु में बदलाव किया गया है,बाल वाटिका परिचय , निपुण, विद्या प्रवेश, विद्यांजलि, फाउंडेशन स्टेज तथा कौशल विकास व जादुई पिटारा एवं खिलौना आधारित शिक्षण विधि के माध्यम से पठन-पाठन पठन-पाठन को और आकर्षक तथा रोचक बना दिया गया है । शिक्षकों को भी इस शिक्षा नीति के अनुरूप समय-समय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है । शिक्षा की प्रक्रिया को आनंदमई बनाने के लिए बच्चों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं ।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए हित धारक माता-पिता, शिक्षक एवं शैक्षणिक बदलाव व प्रशिक्षण, विद्यांजलि, दीक्षा, पी एम ई ,एवं पीएम श्री विद्यालयों आदि की अवधारणा के बारे में विचार प्रस्तुत किए तथा कहा कि केंद्रीय विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के सभी बिंदुओं का समावेश करते हुए शनिवार को आनंद दिवस या फन डे के रूप में मनाया जा रहा है ।

जवाहर नवोदय विद्यालय हरिद्वार के प्राचार्य महेंद्र सिंह ने नवोदय विद्यालयों में शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वहां बच्चों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि नेतृत्व प्रशिक्षण के दृष्टिगत विद्यालय में 12 सदनों का गठन किया गया है जिसके माध्यम से बच्चों को नेतृत्व क्षमता का विकास करने का अवसर मिलता है।

विद्यालय के शिक्षक घनश्याम बादल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों एवं चैनलों के संवाददाताओं ने कृत्रिम बुद्धिमता, बच्चों में हिचक को दूर करने, उनका सर्वांगीण विकास करने तथा पीएम श्री विद्यालयों आदि के बारे में प्रश्न पूछे जिनका वक्ताओं ने उत्तर दिए ।
ज्ञातव्य है कि नई शिक्षा नीति 2020 की शुरुआत 29 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी तथा 29 जुलाई 2023 को 2 दिन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईटीपीओ प्रगति मैदान नई दिल्ली में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में देशवासियों को करेंगे । 29 जुलाई को सभी विद्यालयों को इस कार्यक्रम के प्रसारण को बच्चों को लाइव दिखाए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे बच्चों को नई शिक्षा नीति के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो सके।


Spread the love