
दैनिक परम नागरिक अखबार की 15वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई
रूडकी।नगर में दैनिक परम नागरिक अखबार की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और दैनिक परम नागरिक अखबार की निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में जब पत्रकारिता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में दैनिक अखबार ने सच्चाई और जन सरोकारों को प्राथमिकता देकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार एम. हसीन के योगदान की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एम. हसीन पत्रकारिता जगत में एक बड़ा और विश्वसनीय नाम हैं, जिनकी लेखनी ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनकी ईमानदारी, निष्पक्षता और जमीनी मुद्दों पर मजबूत पकड़ युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में दैनिक परम नागरिक अखबार को पत्रकारों ने 15 वर्षों की सफल यात्रा के लिए बधाई दी गई और भविष्य में और अधिक सशक्त व प्रभावी पत्रकारिता की कामना की गई।
क्षेत्रीय दैनिक अखबारों को चलाना एक बड़ी चुनौती : एम. हसीन
वरिष्ठ पत्रकार एम. हसीन ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्रीय दैनिक अखबारों को संचालित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में मीडिया के सामने आर्थिक, तकनीकी और विश्वसनीयता से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं, जिनका सीधा असर स्थानीय पत्रकारिता पर पड़ रहा है।
एम. हसीन ने कहा कि क्षेत्रीय अखबार जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाता। विज्ञापनों की कमी और बढ़ती लागत के कारण अखबारों का संचालन दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को अपनी जीविका चलाने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई पत्रकार अल्प मानदेय में काम करने को मजबूर हैं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद पत्रकार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सच्चाई को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार ने सरकार और समाज से क्षेत्रीय पत्रकारिता को संरक्षण देने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और सशक्त क्षेत्रीय मीडिया का होना बेहद
