त्याग और तपस्या से होती है ईश्वर की प्राप्ति। हनुमान चालीसा पाठ विधिवत किया गया तहसील रूडकी

Spread the love

रूडकी हर्ष। तहसील शिव मंदिर में मंदिर समिति अध्यक्ष सतबीर सिंह राणा पूर्व तहसीलदार व समस्त पदाधिकारीयो द्वारा मंदिर परिसर में भगवान बालाजी हनुमान संकीर्तन व हनुमान चालीसा पाठ विधिवत पूजा पाठ किया गया। अतिथि अरविंद कश्यप अध्यक्ष व्यापार मंडल,भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन,अध्यक्ष एडवोकेट्स एशोसिएशन विपुल वालिया ,अक्षय प्रताप सिंह से सँयुक्त रूप से मंत्रोउचारन साथ शुरू कराई ततपश्चात विश्व हिंदू परिषद प्रान्त सत्संग प्रमुख राजेंद्र कुमार सैनी ने सत्संग टोली हिन्दू विधान से हनुमान सत्संग व संगीतमय ग्यारह हनुमान चालीसा का पाठ कराया जिस पाठ में अयोध्या राम जन्मभूमि न्यास पदाधिकारी सतगुरु नामदेव जी ने भाग लिया और एकत्र भक्तों को हनुमान भजन गुणगान कराया संगीतमय ग्यारह हनुमान चालीसा पाठ उपरांत हिन्दू समाज के उत्थान व राष्ट्र जनकल्याण हेतु पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, अरविंद कश्यप,भाजपा नेता सुबोध कुमार शर्मा,वैध टेकवल्लभ,अश्विन भारद्वाज व भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने अपना वक्तव्य रख बालाजी हनुमान से राष्ट्र कल्याण की कामना की मंदिर समिति सचिव मंगेश त्यागी व पूर्व तहसीलदार ऋषिपाल चौहान ने बताया कि तहसील मंदिर परिसर में पूर्व की भांति प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को ग्यारह हनुमान चालीसा व हनुमान भजनों का संगीतमय गुणगान हुआ करेगा हम नगर के समस्त धर्म प्रेमियों से अपील करते हैं कि ग्यारह हनुमान चालीसा पाठ में अधिक संख्या में पहुँच धर्म लाभ के सहभागी बन राष्ट्र कल्याण की कामना करें इस अवसर पर सुजीत कुमार शर्मा,राजेश त्यागी,अधिवक्ता अशोक कुमार, रविन्द्र पाल वर्मा,अनुज चौहान, रमेश सनावर,रितेश पंवार, विजय शर्मा,नरोत्तम त्यागी,अनूप चौहान, सुनील कुमार गोयल,शिवमंगल,अनिल वालिया, राजरानी, सुनीता,सरस्वती, सोमवती, हरिमोहन, रम्मी,हिना देवी राजेश वर्मा, केशव, संजय गिरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love