चुनाव हारना या जीतना नहीं, सेवा भाव ही असली जीत है: जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बना जज्बा” रवि राणा

Spread the love

“चुनाव हारना या जीतना नहीं, सेवा भाव ही असली जीत है: जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बना जज्बा” रवि राणा

दिनांक: 27 सितंबर 2025
खानपुर विधानसभा ढंडेरा नगर पंचायत समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ रवि राणा ने कहा
चुनाव जीतना या हारना लोकतंत्र की प्रक्रिया का एक हिस्सा है, लेकिन इससे भी बड़ा पहलू है जनता की सेवा के प्रति ईमानदारी और इच्छाशक्ति। हाल ही में कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जहाँ चुनाव हारने के बावजूद पूर्व प्रत्याशियों ने समाज सेवा की राह नहीं छोड़ी, बल्कि और अधिक सक्रियता से जनता के बीच जाकर काम करना शुरू कर दिया।
ऐसे लोगों का मानना है कि राजनीति सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसका असली उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समझना और उन्हें हल करना है। हार को निराशा नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर मानते हुए ये जनसेवक समाज के लिए नए सिरे से काम कर रहे हैं।
स्थानीय नेता रवि राणा ने कहा, “चुनाव हारना मेरे लिए अंत नहीं था। मैंने इसे एक नई शुरुआत के रूप में लिया है। अब मैं बिना चुनाव जीते भी लोगों की सेवा कर रहा हूँ और जनता का विश्वास हासिल कर रहा हूँ।”
ऐसे उदाहरण उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बन रहे हैं जो राजनीति में आकर बदलाव लाना चाहते हैं। इच्छाशक्ति और समाज के प्रति समर्पण ही किसी नेता की असली पहचान होती है, न कि सिर्फ चुनावी जीत।

आज के समय में जब राजनीति को अक्सर स्वार्थ से जोड़ा जाता है, ऐसे लोग यह साबित कर रहे हैं कि सेवा का जज्बा ही सच्ची राजनीति है। चुनाव हारकर भी यदि कोई व्यक्ति लोगों के बीच रहकर काम करता है, तो वही असली जनप्रतिनिधि कहलाने योग्य है।

हाल ही में नगर पंचायत पचांयत ढंडेरा मे

भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा डिवाइडर का काम शुरू कर दिया गया है

इसके अलावा स्ट्रीट लाइट का कार्य भी किया जा रहा है

क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुरक्षा और सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं प्रमुख समाजसेवी रवि राणा के अथक प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा डिवाइडर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस कार्य के शुभारंभ पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर की और कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी, विशेषकर रात के समय। डिवाइडर और लाइट की सुविधा से अब यह मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।
रवि राणा ने बात करते हुए कहा, “जनता की मांग और क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेरे द्वारा यह मुद्दा पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के समक्ष रखा गया था माननीय निशान के प्रयासों से आज यह संभव हो पाया है।की जनता को इस दीपावली पर स्ट्रीट लाइट का तोहफा मिलेगा। उन्होंने कहा लोक निर्माण विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्य आरंभ कर दिया है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।”
स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य के लिए भाजपा नेता और समाजसेवी रवि राणा का आभार प्रकट किया और कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।


Spread the love