केंद्रीय विद्यालय रूडकी में आयोजित प्रतियोगिता में 14 एवं 19 आयु वर्ग में कोलकाता विजेता, अंडर 17 में चेन्नई ने बाजी मारी ।

Spread the love

रूडकी हर्ष।केंद्रीय विद्यालय संगठन की 52 वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में जोश इस समय चरम पर है 23 संभागों के 200 से अधिक खिलाड़ी एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाएं इस प्रतियोगिता में जो जोशोखम  के साथ हिस्सेदारी कर रहे हैं ।

टीम चैंपियनशिप के मुकाबले अब अंजाम तक पहुंच चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक गर्ल्स अंडर 14 टीम चैंपियनशिप  के फाइनल में कोलकाता ने मुंबई को 2-1 से हराकर इस वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है। जबकि 17 वर्ष बालिका आयु वर्ग में  टीम चैंपियनशिप में चेन्नई ने हैदराबाद को 2-0 से परास्त कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सबसे वरिष्ठ वर्ग में 19 वर्ष तक की बालिकाएं भाग ले रही हैं । इस वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप हथियाने के मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को 2-0 से पीट कर टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। अब व्यक्तिगत स्तर के मुकाबले में खिलाड़ी जहां रणनीति बनाने के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वी को आंकने में भी लगे हैं । वहीं उनके प्रशिक्षक भी उन्हें मैच जीतने की तरकीबें में सुझा रहे हैं ।

आज प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाएं एवं खिलाड़ियों के विचारों को जानने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह ने विद्यालय एवं क्रीड़ा स्थल का दौरा किया तथा व्यवस्थाओं का गहराई से निरीक्षण भी किया उन्होंने बच्चों के साथ भी संवाद करके उनसे जानकारी ली तथा अनुरक्षक शिक्षक शिक्षिकाओं से भी मुलाकात की । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलता है तथा उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए हुए अनुरक्षकों के सहयोग के साथ प्रतियोगिता बहुत अच्छे से चल रही है उन्होंने भी सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ खेलने एवं उच्च स्तर बनाए रखने की अपील की।

प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में  मुख्य रूप से श्रीमती मोनिका नेगी, ललित नेगी, विकास जोशी, वीरेंद्र सिंह वर्मा, विकास शर्मा, प्रवेश कुमार, कमल कुमार, घनश्याम बादल, संगीता पवार आदि सहयोग कर रहे हैं।


Spread the love