केंद्रीय विद्यालय 2 में एलआईसी ने किया वृक्षारोपण ।विद्यालय के बच्चे देखेंगे प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण।

Spread the love

केंद्रीय विद्यालय 2 में एलआईसी ने किया वृक्षारोपण ।
विद्यालय के बच्चे देखेंगे प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण।
रूडकी।केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुड़की के प्रांगण में भारतीय जीवन बीमा निगम रुड़की की शाखा प्रथम द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत लगभग 40 पौधे लगाए गए भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान प्रभारी सुनील जुत्शी के नेतृत्व में एक टीम विद्यालय पहुंची तथा विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया । एलआईसी के प्रतिनिधि राजवीर सिंह ने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा देशभर में दो करोड़ पौधे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य के साथ लगाने का महाअभियान चलाया हुआ है जिसके अंतर्गत रुड़की में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रुकी को भी चयनित किया गया था । इस अभियान के लिए विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार से पूर्व में ही सहमति प्राप्त कर ली गई थी ।
आज जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधियों में मुकेश कुमार, हरसुल त्यागी, मेन कुमार, सुलेख चंद एवं मांगेराम आदि पौधे लेकर विद्यालय पहुंचे तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मिलकर उनको उपयुक्त स्थानों पर रोपा गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से शिक्षकों में डॉ बीके पांडे, किशन सिंह राणा, घनश्याम बादल, श्रीमती विजया, विकास कुमार शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि सहित मयंक कुंवर, अबीर अहमद, सुहेल अहमद ,विनय कुमार, प्रियांशी, रिया, कृतिका आदि बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार के अनुसार 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर किए जाने वाले संबोधन को भी विद्यालय के बच्चों को दिखाने के उपयुक्त प्रबंध किए गए हैं इस प्रसारण को बच्चे विद्यालय एवं घर दोनों स्थानों से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिनमें साइकिल रैली, वृक्षारोपण,क्विज, वाद विवाद, काव्य पाठ आदि गतिविधियों का आयोजन शामिल है ।


Spread the love