
हरिद्वार हर्ष।नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर के हाईस्कूल तथा इण्टर परीक्षा 2023 के दोनो टॉपर छात्र/छात्राआंे का चौ0 भरत सिंह डी0ए0वी0 इण्टर कालेज झबरेडा के प्रधानाचार्य ओम सिंह सैनी ने नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
कालेज प्रधानाचार्य डा0 घनश्याम गुप्ता ने बताया कि ओेम सिंह सैनी पूर्व मंे इसी विद्यालय में हिन्दी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे यहॉ से स्थानान्तरण के बाद से प्रतिवर्ष श्री सैनी कक्षा-10 व कक्षा-12 के टॉपर छात्रो को ग्यारह सौ रूपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित करते है।
इस वर्ष कक्षा-10 में शुभम माडाबेला तथा कक्षा-12 में सोनिया लालचन्दवाला ने विद्यालय टॉप किया। श्री सैनी ने दोनोे टॉपर्स कोे 551/- रूपये प्रत्येक को देकर पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। कालेज प्रधानाचार्य डा0 घनश्याम गुप्ता तथा प्रबन्धक चौ0 जसबीर सिंह ने ओम सिंह सैनी का आभार जताया।
