उदय सिंह पुंडीर को धर्मपुर विधानसभा के क्लेमनटाउन ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

Spread the love

उदय सिंह पुंडीर को धर्मपुर विधानसभा के क्लेमनटाउन ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया
हरिद्वार। हर्ष।
जिला अध्यक्ष (इंटक) हरिद्वार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर को पार्टी संगठन द्वारा जिला देहरादून की विधानसभा धर्मपुर के क्लेमनटाउन ब्लॉक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन पर विश्वास जताकर सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उदय सिंह पुंडीर पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे संगठन को गति देने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। मिलनसार स्वभाव, विश्वासपात्र छवि और क्षेत्र में मजबूत पकड़ के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, उदय सिंह पुंडीर को दी गई यह जिम्मेदारी इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में उन्हें संगठन में और भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। इससे पहले भी उन्होंने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया है तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।
उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love