
मोहर्रम के अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों में मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में लंगर शरबत हलवा आदि का भंडारा कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर रुड़की के

वरिष्ठ कांग्रेस नेता समजसेवी सचिन गुप्ता ने मोहल्ला सत्ती में इंडियन बादशाह अखाड़ा सहित 5 अखाड़े के खलीफाओं व उस्तादों को सम्मानित करते हुए कहा कि इमाम हुसैन का बलिदान हम को यह बताता है कि अत्याचार ,जुल्म और अन्याय के विरुद्ध जो आवाज़ उठाई जाती है व हमेशा ज़िंदा रहती है ।

जिस प्रकार श्री राम ने रावण के अहंकार को तोड़ कर सच्चाई पर विजय प्राप्त की उसी प्रकार हर धर्म मे सत्य व असत्य की मिसाले मिलती है । इस्लाम धर्म मे भी कर्बला के शहीदों की कुर्बानी रहती दुनिया को एक शिक्षा देती रहेगी।

कार्यक्रम का सन्चालन अफ़ज़ल मंगलोरी ने किया।ईश्वर लाल शास्त्री,अरविंद कश्यप ,इकराम खान,फ़ारूक़,इनाम आदि न विचार रखे
