
देश और समाज के लिए जीवन निछावर
आम नागरिक मंच दल अध्यक्ष मास्टर दीपक कुमार लाखवान
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे सम्मान समारोह आयोजित

रूडकी हर्ष।आम नागरिक मंच दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस की मौके पर विभिन्न सामाजिक एवं मानव कल्याण हेतु लगातार कार्य करने के लिये उत्कृष्ट योगदान सामाजिक सेवा आदि पदों पर रहकर जो लोगों लगातार सेवा कर रहे हैं उन सभी को आम नागरिक मंच दल द्वारा सम्मानित करने का कार्यकर्म किया मास्टर दीपक कुमार लाखवान ( आम नागरिक मंच दल अध्यक्ष) द्वारा
ज्ञात हो कि एनसीईआरटी किताबों को लेकर सुर्खियों में रहे

स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान, दहेज व बाल विवाह उन्मूलन, रक्तदान शिविर, खेल प्रतियोगिता जैसे कई सामाजिक कार्यक्रमों को लगातार संगठन गति देने का काम करता रहा है और समाज को एक साथ जोड़ कर देश सेवा और युवाओं को माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों का निर्वाह करने के लिए भी प्रेरित करते आ रहा है स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रुड़की शहर के आसपास के क्षेत्र में रंगारंग कार्यक्रम हेतु बालक बालिकाओं द्वारा देश प्रेम के गीत संगीत कार्यक्रमों में आम नागरिक मंच दल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मास्टर दीपक कुमार लाखवान ने कहा मैंने अपना जीवन समाज कल्याण और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए निछावर कर दिया है उन्होंने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं अपने पिता के दिए हुए संस्कारों का निर्वाह कर रहा हूं रुड़की यूनिवर्सिटी से पढ़ लिखकर आज सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं लाखवान जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद सादा जीवन जीकर केवल देश हित में ही अपना पूरा जीवन निछावर कर चुके हैं इससे पूर्व मे नगर निगम चुनाव मे भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं मास्टर दीपक लाखवान इसी संबंध में आम नागरिक मंच दल द्वारा शहर के बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार आदि कई संगठनों से जुड़े हुए लोगों को शील्ड भेट कर सम्मानित किया गया इस मोके
एस.आई अंशु चौधरी, अधिवक्ता महक सिंह सैनी अरविंद राजपूत अरुण कुमार सैनी साहित्य कवि नरेश राजवंशी, सत्येंद्र सत्य, प्रियंका रानी, अनम अंसारी खान, लक्ष्मी सोन कर, मनीष शर्मा, अनूप सैनी, हर्ष कुमार, योगाचार्य शिखा, कयूम अंसारी, जयप्रकाश को मोमेंटो दिए।
विजय शर्मा सचिव, अंजली शर्मा, दिनेश धीमान, गौरव शर्मा, मोनू जलवीर नवीन जैन, इसरार पुंडीर, मोमिन खान, हंसराज सिंघल, प्रशांत अग्रवाल, अर्णव, अंकित चरण, सत्येंद्र, अंजू शर्मा, डॉक्टर संगीता अग्रवाल अनुराधा मोहम्मद शकील अंसारी आदि मौजूद रहे
