आईआईटी कर्मचारी स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की ओर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

रुड़की। आईआईटी कर्मचारी स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की ओर से संस्थान खेल मैदान में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वॉलीबॉल, एथलीट, बास्केटबॉल, चैस, ताश, टी टी,शॉट पुट आदि खेलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ विभु शर्मा, विशिष्ट अतिथि लोजमो संयोजक सुभाष सैनी, आईआईटी पार्षद राजन गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
संस्थान चिकित्सक डॉ राव फरमान खान की अध्यक्षता तथा मानपाल शर्मा के संचालन में आयोजित समारोह में बोलते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल भावना हमारे जीवन में प्रतिस्पर्धा से हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का जज्बा तो पैदा करती ही है साथ ही हमें परस्पर सद्भाव व राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बंध कर चलना भी सिखाती है। अतिथियों ने खेलों के सुंदर आयोजन के लिए स्पोर्ट्स क्लब के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की व प्रतिभागी खिलाड़ियों के स्वस्थ जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह में आईआईटी कोच ठाकुर दलजीत सिंह, शिव कुमार सिंह, अरविंद कपिल, विजय पाल सिंह ,सीताराम शर्मा, लेखराज, रवि मोहन, सागर गर्ग, अंकित सैनी, अनिल शर्मा, राजीव हुड्डा, चौधरी सेठपाल सिंह सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love