
हरिद्वार हर्ष।आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा योग कार्यक्रम के साथ-साथ जिला प्रशासन एवम् समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में नशामुक्त भारत अभियान चलाया गया।
सहायक खंड विकास अधिकारी जगेन्द्र सिंह राणा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि नशा समाज के लिये घातक है इसके अत्यधिक सेवन से मनुष्य की जान तक चली जाती है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी अंशुल राठी ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान की शुरूआज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2020 को की गयी तभी से जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा हैं।

कालेज प्रधानाचार्य डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने कहा कि नशे के अत्यधिक सेवन से मनुष्य का सर्वनाश हो जाता है जो लोग नशे की जद में आ गये हैं उन्हें समझा बुझाकर इससे बाहर निकालना है। एन0सी0सी0 अधिकारी किसान विधालय इण्टर कालेज, लक्सर अश्वनी शर्मा ने छात्रों का आहवान किया कि वे अपने समुदाय व परिवार के लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरूक करें। योग प्रशिक्षक मेनका द्वारा आज छात्रों व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया।

समाज कल्याण विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवियों तथा एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा ब्लाक मुख्यालय पर नशामुक्ति रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक किया। सहायक खंड विकास अधिकारी जगेन्द्र सिंह राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव तथा एन0सी0सी0 अधिकारी रविन्द्र कुमार डॉ0 पारस चौधरी व ग्राम प्रधान अरविन्द चौधरी ने भी छात्रों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर सुरेशचन्द कवटियाल, बलराम गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, सविता धारीवाल, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, गायत्री, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, संजय गुप्ता, सुधा रानी, कुशमणि चौहान, डॉ0 रंजना, अखिल वर्मा, नूतन, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, बृजपाल, सुन्दर, जावेद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
