
रूडकी हर्ष।सोमवार को हरेला पर्व सप्ताह के सप्ताहांत कार्यक्रम मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण एवं
शिक्षक कल्याण और स्वच्छता समिति रुड़की के महासचिव प्रभाकर पंत , अध्यक्षा शिल्पी सिंह तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के प्राचार्य सुबोध कुमार मलिक के द्वारा पौधारोपण तथा सुरक्षा चक्र लगाकर किया गया..
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन , तथा योगी मगलनाथ स्कूल से आई संगीत शिक्षिका प्रिया तथा उनकी कुछ छात्राएं वंशिका ,कंचन, काव्याशी और स्तुति के द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना करके किया गया. संस्था की अध्यक्षा शिल्पी सिंह ने कहा कि यह देश का 75 वी अमृत महोत्सव चला रहा है. पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी एक महान विभूति है जिनके 136 वी जन्म शती तक 1100 पौधारोपण का कार्य करने का निर्णय पूर्ण किया जाएगा..
आज इस कार्यक्रम के अवसर पर जिन लोगों का सम्मान किया गया उनमें दीपा कौशिक भारती गुप्ता ,रेखा रावत, दुर्गेश नंदिनी ,कुमारी अदिति गुप्ता, तुलसी, मनशा नेगी ,सुरेश बिरला, तथा स्कूल के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया ..आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आकांक्षा त्यागी तथा रचना शर्मा का विशेष योगदान रहा..
बनो को बढ़ाने के लिए आओ मनाए हरेला पर्व पौधे लगाएं यह संदेश छात्रों तथा भावी पीढ़ी तक पहुंचाया गया ..
अंत में अध्यक्षा शिल्पी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को विराम दिया..
