7 अक्टूबर को होगा निशुल्क औषधि खीर का वितरण नगर निगम रुड़की प्रसिद्ध वैद्य टेक वल्लभ

Spread the love

7 अक्टूबर को होगा निशुल्क औषधि खीर का वितरण नगर निगम रुड़की प्रसिद्ध वैद्य टेक वल्लभ

खीर के मुख्य लाभ सांस दमा पुराना नजला खांसी आदि फेफड़ों के रोग व हृदय के लिए लाभकारी

रूडकी हर्ष विश्व मानव।निशुल्क औषधि खीर का होगा वितरण, अनेको लाभो से परिपूर्ण स्वास्थ्यवर्धक खीर
रुड़की नगर निगम में 7 अक्टूबर को आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थानीय आयुर्वेदिक खीर का होगा वितरण प्रसिद्ध वैद्य टेक वल्लभ द्वारा एक विशेष पहल के अंतर्गत निशुल्क औषधि खीर का वितरण किया जाएगा। यह आयोजन 7 अक्टूबर नगर निगम हाल में किया जाएगा।
इस औषधि खीर को विशेष जड़ी-बूटियों और पोषक तत्वों से तैयार किया गया है, जो न केवल स्वाद में उत्तम है बल्कि पाचन, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक शांति प्रदान करने में सहायक बताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार, यह खीर विशेष रूप से मौसमी बीमारियों से बचाव और शरीर को संतुलित रखने में प्रभावी है।
आयोजक कर्ता प्रसिद्ध वेदाआचार्य टेक वल्लभ ने बताया कि “यह औषधि खीर आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित है और इसका सेवन हर आयु वर्ग के लिए लाभकारी है। हमारा उद्देश्य है कि लोग बिना किसी लागत के इसका लाभ उठाएं और आयुर्वेदिक जीवनशैली की ओर प्रेरित हों।”
प्रमुख लाभ:
रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
पाचनतंत्र को मजबूत बनाना
तनाव और अनिद्रा में राहत
शरीर को ऊर्जावान और संतुलित बनाए रखना
कार्यक्रम में सभी इच्छुक नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्यवर्धक औषधि खीर का सेवन करें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करें।


Spread the love