सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर 78वी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किये भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन

Spread the love

रूडकी हर्ष। भाजपा नेता व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व नगर स्थित सुभाष गंज में स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर 78वी पुण्यतिथि अवसर पर पुष्प माला पहनाकर व श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर योद्धा शहीद को श्रध्जंलि दी व गतवर्षो की भांति तहसील कैम्प कार्यलय पर भी भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिवक्तागणों ने पुष्प अर्पित कर श्रध्जंलि दी सुबोध कुमार शर्मा व वरिष्ठ नेता भाजपा नरेंद्र जैन,एड.रामगोपाल शर्मा ,प्रमोद जौहर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष आदि ने महान क्रांतिकारी शहीद सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम ऐसे दिव्य आत्मा जिन्होंने भारत माता को आजादी दिलाने के लिए जापान के सहयोग से द्वितीय विश्वयुद्ध दौरान अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने के लिए आज़ाद हिंद फौज का गठन किया था उन्होंने देश व राष्ट्र की आज़ादी वास्ते सुदृढ रणनीति का परिचय दिया था जो राष्ट्र के लिए अतुलनीय योगदान रहेगा जिसे राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा साथ ही उन्होंने कहा देश की आज़ादी के लिए आज़ाद हिंद फौज में युवाओं का आह्वान कर नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मै तुम्हें आजादी दुगा महात्मा गांधी ने एक रेडियो प्रसारण के दौरन क्रांतिकारी को नेता की उपाधि दी थी भाजपा नेता एडवोकेट नवीन जैन ने कहा कि परतंत्र राष्ट्र से अंग्रेजी सल्तनत के क्रूर हुक्मरानों के चंगुल से स्वत्रंत कराने के लिए राष्ट्र को एकता व अखंडता सूत्र में पिरोने में प्राथमिक भूमिका निभाई थी और भारत माता को विजय पताका दिलाई थी आज विश्व पटल पर विजयी जय घोष के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस को हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा हम सब ऐसे क्रांतिकारी महान सेनानायक के बलिदान को कभी भी भूल नहीं पाएंगे हम सब उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन करतें हुए शपथ ले नेता जी के भारत माता के प्रति देशभक्ति व राष्ट्र की सेवा के साथ राष्ट्र भक्ति व देश प्रेम भावना ऱखते हुए भारत माता की हमेशा जयघोष कराते विश्वपटल पर क्रांतिकारी अमर योद्धा शहिद नेता जी सुभाष चंद्र बोस को सर्वोच्च स्थान पर रख स्मरण करतें रहेंगे यहीं अमर क्रांतिकारी नेता जी को हम सब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष एड0 नीलकमल शर्मा ने भी नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर विचार रखें श्रध्जंलि कार्यक्रम में भाजपा नेता अवनीश त्यागी मोदी, समाजसेवी विपिन अग्रवाल,सोनू कुमार,आयुषी,शिवम,अनुज आत्रेय ,मदन श्रीवास्तव,अशोक जैकी,अनिल वर्मा, अजेश गुप्ता,पूर्व बार एशोसिएशन सचिव एडवोकेट राव नावेद ,पूर्व उपाध्यक्ष बारएशोसिएशन सुनींल गोयल ,आयुष वर्मा ,सोनू कश्यप,नरेश कुमार नागियांन, सचिन गोंड़वाल ,ऋषिपाल बर्मन,दिलशाद,राजेश वर्मा,रिहान,पंकज जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love