सपनों को दी उड़ान: नगला इमरती के आमिर ने रचा सफलता का इतिहास MBBS की डिग्री प्राप्त की

Spread the love

हरिद्वार।हर्ष /खानपुर क्षेत्र के ग्राम नगला इमरती खुशी का माहौल है क्योंकि एक छोटे से गांव का बच्चा मोहम्मद आमिर ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की प्रेरणादायक खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला जहां मोहम्मद आमिर ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जावेद तारिक के पुत्र आमिर ने हिमालयन कॉलेज से अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी की है। खास बात यह है कि आमिर एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण को ही अपनी सफलता का आधार बनाया।आज के समय में जहां कई युवा संसाधनों के बावजूद लक्ष्य से भटक जाते हैं, वहीं आमिर ने यह साबित किया कि सही दिशा, मेहनत और शिक्षा के प्रति गंभीरता से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता इस बात का संदेश देती है कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का सबसे सशक्त जरिया है। एक डॉक्टर बनकर आमिर अब समाज की सेवा करने और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। आमिर के सम्मान में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद और समाजसेवी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय सिंह पुंडीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक फुरकान अहमद क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसेवा के लिए जाने जाते हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। वहीं उदय सिंह पुंडीर एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को सही दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं।दोनों नेताओं ने मोहम्मद आमिर को फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आमिर की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है, जो किसी भी व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है, और आमिर इसका जीता-जागता उदाहरण हैं।मोहम्मद आमिर की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है, वहीं पूरे क्षेत्र के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। यह सफलता न केवल एक परिवार की, बल्कि पूरे समाज की जीत है, जो आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करेगी।


Spread the love